सुलभ शौचालय में खोल दी अंडों की दुकान, मीट भी बेचने लगा, निगम ने केयरटेकर पर लगाया 20 हजार का जुर्माना
इंदौर। स्वच्छता के मामले में देशभर में अव्वल मध्य प्रदेश के इंदौर में सुलभी शौचालय में दुकान खोल देने का मामला सामने आया है। इंदौर नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीस हजार का जुर्माना लगाया है।

इंदौर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अभय राजनगांवकर ने बताया कि बुधवार को लोहा मंडी इलाके में सुलभ शौचालय में मीट और अंडे बेचते पाया गया। ऐसे में दुकानदार पर एक हजार और सुलभ शौचालय संचालित करने वाली एजेंसी पर 20 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सुलभ शौचालय में कुछ परिवार भी रहते पाए गए हैं।
मीडिया से बातचीत में राजनगांवकर ने बताया कि इंदौर शहर स्वच्छता के मानकों को पूरा करने को लेकर गंभीर है। शहर में कई जगह सुलभ कॉम्प्लेक्स का दुरुपयोग हो रहा है। लोहा मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में केयर टेकर की सांठ-गांठ से अंडे और मीट की बिक्री हो रही थी। नियमों के मुताबिक, सुलभ कॉम्प्लेक्स में देख-रेख करने वाले व्यक्ति को अकेले रहने की इजाजत है।












Click it and Unblock the Notifications