Indore News: नगर निगम के इस विभाग में होगी कर्मचारियों की भर्ती, कमिश्नर ने दिए संकेत
मध्यप्रदेश के इंदौर में अब निरंतर स्वच्छता में अपने कदम आगे बढ़ाते नजर आ रहा है, जहां निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने स्वच्छता के साधन बढ़ाने के साथ-साथ सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के संकेत दिए हैं। वहीं निगम कमिश्नर शिवम वर्मा की ओर से मिले संकेतों के बाद अब जल्द ही सफाईकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
इंदौर शहर लगातार बढ़ते चले जा रहा है, जहां निरंतर बढ़ते इंदौर में अब स्वच्छता के लिए सफाई कर्मियों के साथ-साथ संसाधनों की आवश्यता पड़ने लगी है। ऐसे में अब निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि, निरंतर सफाई संसाधनों और सफाई मित्रों को बढ़ाया जा रहा है. निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि, प्लांट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को बढ़ाया जाएगा।

जल संरक्षण की दिशा में होगा काम
इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत 100 से अधिक बावड़ियों को पुनर्जीवित किया गया है, जिसके माध्यम से भूजल स्तर को बेहतर करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गणगौर घाट, कृष्णपुरा घाट और नगर निगम के सामने के घाट को भी नए स्वरूप में तैयार करने तथा अमितेश नगर की सरस्वती नदी पर नौका विहार की भी योजना बनाई जा रही है।
इंदौर की नदियाँ, तालाब, कुएँ, बावड़ियाँ और ऐतिहासिक घाट केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। इनका संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इंदौर के जल स्रोतों और घाटों के पुनरुद्धार के संकल्प के साथ इंदौर नगर पालिक निगम ने जल स्रोतों के संवर्धन और सफाई का व्यापक अभियान शुरू किया है। हमारी प्राथमिकता है कि पुराने घाटों की गाद निकाली जाए, उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए, ताकि यहाँ फिर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सकें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माँ अहिल्या की धर्मनगरी इंदौर में छठ पूजा महोत्सव के लिए तीन नए घाटों के निर्माण की घोषणा भी की है, जिसे यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु इंदौर नगर पालिक निगम दृढ़ संकल्पित है। हमारा लक्ष्य केवल जल स्रोतों की सफाई नहीं, बल्कि उन्हें एक जीवंत सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। निश्चितरूप से इन सार्थक प्रयासों के माध्यम से इंदौर की नदियाँ और घाट पुनः अपने ऐतिहासिक स्वरूप एवं वैभव को प्राप्त कर शहर की संस्कृति का अभिन्न अंग बनकर हमें गौरवान्वित करेंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छ शहर के फेफड़े होंगे मजबूत, इस क्षेत्र में बनेंगे तालाब और उद्यान












Click it and Unblock the Notifications