Diwali 2022 : दीवाली पर नगर निगम कर्मचारियों को मिला Gift, महापौर ने की बड़ी घोषणा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां नगर निगम में भी माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की गई। उधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम कर्मचारियों को सौगात देते हुए सिटी बस के सफर में किराए पर 50% की छूट देने का एलान किया। नगर निगम इंदौर की ओर से कर्मचारियों को मिली सौगात को लेकर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, जहां कर्मचारियों ने नगर निगम की सौगात का स्वागत किया।

कर्मचारियों को मिलेगी राहत
स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार बाजी मारने वाली शहर इंदौर में नगर निगम की ओर से कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है, जहां सिटी बस में सफर करने पर कर्मचारियों को 50% तक की छूट मिलेगी, तो वहीं नगर निगम इंदौर की ओर से कर्मचारियों को दी गई छूट का सीधा फायदा कर्मचारियों को मिलेगा, जहां कर्मचारियों को आने जाने में राहत महसूस होगी। इंदौर नगर निगम में वर्तमान में कुल 12 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे में यह सभी कर्मचारी नगर निगम की ओर से मिली सिटी बस सफर में छूट का लाभ उठा सकेंगे। नगर निगम की ओर से दी गई सिटी बस सफर में छूट का फायदा उठाने के लिए निगम कर्मचारियों को सफर के दौरान टिकट काउंटर पर अपना परिचय पत्र दिखाना होगा, जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों को सिटी बस में सफर के लिए 50% का डिस्काउंट मिल जाएगा।
शहर में चला स्वच्छता अभियान
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में है दीपावली धूमधाम से मनाई गई, जहां देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दीपावली के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत शहर भर में विशेष स्वच्छता अभियान चला। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा दीपावली के दूसरे दिन प्रातः से ही कालोनियों, बाजारों, मुख्य मार्गो, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर चलाए जा रहे विषेश स्वच्छता अभियान का निरीक्षण सुबह 5 बजे से किया जा रहा है, तथा सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications