Indore News: निगम कमिश्नर ने बुलाई मीटिंग, नहीं पहुंचे अधिकारी तो सैलरी काटी
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम के विभिन्न विभागो की सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, नगर निवेशक, कार्यपालन यंत्री, समस्त झोनल अधिकारी, भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक व अन्य उपस्थित थे।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम के विभिन्न विभागो जिनमें स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, वॉटर रिचार्जिंग, सीएम हेल्प लाईन व अन्य विभागो की विषयवार समीक्षा की गई।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जनकार्य, जल यंत्रालय, उद्यान व अन्य विभाग के कार्यो के दौरान समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि झोन क्षेत्र में कार्य के दौरान झोन के संबंधित झोनल अधिकारी के दिशा निर्देशन में रहकर कार्य करेगे। बैठक में सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणो की झोनवार समीक्षा करते हुए, स्वच्छता, स्ट्रीट लाईट, पेयजल के प्रकरणो को 24 घंटे में समाधान करने के संबंध में निर्देश दिये गये।
आयुक्त द्वारा बैठक में झोनवार समीक्षा के दौरान झोन क्रमांक 05 की सीएम हेल्प लाईन से संबंधित लंबित प्रकरण के निराकरण के संबंध में झोनल अधिकारी सुधीर गुलवे बैठक से बिना अनुमति के अनुपस्थित पाये जाने पर आयुक्त महोदय द्वारा झोनल अधिकारी झोन क्रमांक 05 सुधीर गुलवे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।
निगम आयुक्त वर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए, शहर के प्रमुख बाजारो, उद्यान, डिवाईडर, फुटपाथ, बेकलेन व कालोनी के अंदर के क्षेत्रो में पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो की निर्धारित स्थानो पर समयानुसार कचरा संग्रहण कार्य करने के निर्देश दिये गये।
साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के विभिन स्थानो पर वर्षाकाल के पश्चात आवश्यक रंग-रोगन करने, वॉल पेंटिंग का निर्माण करने, फुटपाथ को व्यवस्थित करने, लीटरबीन्स की सफाई, आवश्यकतानुसार लीटरबीन का संधारण कार्य करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान में लापरवाही करने पर संबंधित झोन के सीएसआई व दरोगा के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निगम द्वारा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर में संक्रमक बीमारियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में नागरिको को जागरूक करने व अनावश्यक घास व गाजर घास की कटाई कराने के संबंधित झोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस संबंध में समस्त झोनल अधिकारी को निर्देशित करते हुए, कहा कि झोनल अधिकारी अपने झोन क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक स्थान, बस स्टेण्ड व बाजारो का स्वंय भ्रमण कर स्वच्छता को बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त वर्मा द्वारा भवन अनुज्ञा शाखा की समीक्षा करते हुए, भवन अनुज्ञा अनुमति के प्रकरणो की झोनवार समीक्षा करते हुए, कितने ऐसे प्रकरण जो लंबे समय से लंबित है, किस कारण से लंबित है, निराकरण में क्यां समस्या आ रही है की भी झोनवार समीक्षा की गई।
आयुक्त द्वारा समस्त भवन अधिकारी को निर्देशित किया कि भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करे, कम्पाउंडिंग शुल्क की वर्तमान में क्यां स्थिति है, भवन अनुज्ञा से संबंधित जारी नोटिस की वर्तमान में क्यां स्थिति की भी समीक्षा की गई।
इसके साथ ही शहर में स्थित कमर्शियल भवनो में बेसमेंट में संचालित कोचिंग क्लास, क्लासेंस आदि को नागरिको की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, सील करने की कार्यवाही करने व बेसमेंट में अगर क्लासेंस अस्थायी रूप से संचालित हो रही है और खतरनाक स्थिति में ऐसे बेसमेंट पर रिमुव्हल कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये।
इस संबंध में आयुक्त वर्मा द्वारा समस्त भवन अधिकारी को निर्देशित करते हुए, कहा कि झोन क्षेत्र में बेसमेंट में संचालित कोचिंग, क्लास आदि का सर्वे कर स्थानो का चिंहाकन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Indore News: खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों से बरसा धन, गिनने वाले चौंके












Click it and Unblock the Notifications