Indore News: 'हैलो कमिश्नर बोल रहा हूं', शिकायत करने वालों से निगमायुक्त ने फोन पर की बात

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सुबह 56 दुकान का निरीक्षण किया गया, तथा वहां पर सफाई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली गई। जोन नंबर 9 के शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त वर्मा जोन क्रमांक 9 के कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा जोन पर स्थित कंट्रोल रूम की शिकायत पंजी का अवलोकन किया गया। शिकायत पंजी में उल्लेखित शिकायतकर्ता सतीश करौंडे अमर टेकरी से फोन लगाकर बात की और उसके शिकायत के निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई।

Indore

आयुक्त वर्मा द्वारा सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए की प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 शिकायतकर्ता से बात करेंगे और उनके शिकायत के निराकरण के संबंध में जानकारी लेंगे। जोनल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान शिकायतों का किस प्रकार से निराकरण किया जाता है, कौन सी शिकायत किस विभाग में भेजी जाती है, प्रतिदिन लगभग कितनी शिकायतें प्राप्त होती है, कितने समय में शिकायत निराकरण की जाती है आदि की जानकारी ली जाकर शिकायतों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात वल्लभनगर के पास स्थित आर आर आर सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर केंद्र में किस प्रकार से कार्य किया जाता है, उसकी जानकारी ली गई।

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर में सुचारू जलप्रदाय को दृष्टिगत रखते हुए जलप्रदाय विभाग की सिटी बस आफिस में बैठक ली गई। आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर में आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू जलप्रदाय किया जा सके इस सबंध में जलप्रदाय विभाग के समस्त एसई व ईई को अपने-अपने वांटित झोन या वार्ड क्षेत्र में 24 घंटे सेवा देते हुए, कार्य करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त वर्मा ने कहा कि, जलप्रदाय का कार्य बहुत ही चैलेजिंग है, साथ ही गंदे पानी की शिकातय प्राप्त होने पर संबंधित शिकायतकर्ता से स्वंय बात करके, मौका स्थल पर जाकर समस्या का निदान करें।

ये भी पढ़े- Indore News: ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, इन नंबर की गाड़ी मालिकों के घर पहुंचेंगे चालान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+