Indore News: गंदगी देख भड़के निगम कमिश्नर, जिम्मेदार कर्मचारियों का वेतन काटा

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रातः 5:45 बजे से जोन क्रमांक 19, ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं जोन क्रमांक 18 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, मुख्य स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रातःसफाई व्यवस्था निरीक्षण के अंतर्गत जोन क्रमांक 19 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन का रूट पर निकलने का अवलोकन किया और दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात स्कीम नंबर 140 में मार्केट एरिया एवं चाट चौपाटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

Indore

मार्केट एरिया में सफाई व्यवस्था रात्रि में करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त वर्मा द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके पश्चात पालदा क्षेत्र, प्रकाश नगर, सपना संगीता रोड की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर रात्री कालीन दरोगा प्रदीप ऊंटवाल का 3 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए गए तथा सीएसआई को मार्केट क्षेत्र में दुकान के बाहर जिनके द्वारा कचरा फेका गया उनके विरुद्ध स्पॉट फाइन करने के निर्देश दिए गए।

पिछले दिनों निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा रामबाग चौराहे से सुभाष मार्ग होते हुए जिंसी चौराहा तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के संबंध में मार्ग का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा किला मैदान तिराहा लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी होते हुए एमजी रोड तक इंदौर वायर फैक्ट्री से कंडील पूरा होते हुए सुभाष मार्ग तक सड़क का निरीक्षण किया गया। उक्त सड़क निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधक निर्माण की भी जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त वर्मा द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान में बनाए गए मार्केट का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त द्वारा मार्केट में दुकानदारों को आवंटित स्थान पर शिफ्ट करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े- Indore News: डेढ़ साल से बंद पड़ा है थैला ATM, कांग्रेस ने निगम सरकार पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+