Indore News: पॉलिथीन का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान, वरना जुर्माने के लिए रहें तैयार
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक प्रतिबंधित प्लास्टिक केरीबेग से मुक्त बनाने के उदेश्य से समस्त स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई को चालानी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य कन्ट्रोल प्रभारी अनिल सिरसिया के निर्देशन में झोन क्रमांक 13 में महुरानी लोजिस्टीक्स 184/4 ट्रांसपोर्ट नगर में 30 कि.ग्राम के 100 कटटे पॉलिथिन एवं प्लास्टिक चम्मच के 5 कार्टुन जब्त कर रूपये 1 लाख की चालानी कार्यवाही की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य कन्ट्रोल रूप के अनिल सिरसिया द्वारा प्रातकाल ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महुरानी लोगिस्टिक ट्रांसपोर्ट की रेकी की गई तथा दोपहर में 12 बजे जब ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा गोडाउन खोला गया तो निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित अमानक स्तर की पोलिथिन के 30 कि.ग्रा के 100 कटटे एवं प्लास्टिक चम्मच के 05 कार्टुन पाये जाने पर उक्त सामग्री जब्त कर, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महुरानी लोगिस्टिक ट्रांसपोट रूपये 1 लाख का स्पॉट फाईन कर राशि वसुल की गई।

इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा फल बाग ए बी रोड, चमेली देवी स्कूल, केसर बाग रेलवे क्रॉसिंग के पास मतदान केंद्र, सफ़ाई,रीजनल पार्क स्थित कंपोजिट प्लांट एवं वाटर रिचार्जिंग स्थल का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त वर्मा द्वारा रीजनल पार्क स्थित कंपोजिट प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने के प्लांट में निरीक्षण के दौरान खाद की क्वालिटी अच्छी नहीं होने से उसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा पॉलिथीन उपयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक मुक्त शहर के अंतर्गत नगर निगम इंदौर, टीम बेसिक्स के माध्यम से झोन 13 वार्ड 78 में एशिया की सबसे बड़ी चौईथराम सब्जी मंडी में "मैं हूं झोलाधारी इंदौरी" अभियान का आयोजन किया गया। जिमसें मंडी में आये नागरीको को कपड़े झोला वितरण किया। वितरित किये गए झोले 3 आर सेंटर से प्राप्त कपड़ो को पुनः उपयोग कर झोले बनाये गए व यह झोले सभी व्यापारियों व ग्राहकों को वितरित किया गया तथा समझाया गया कि कोई भी पोलोथिन का उपयोग नही करे साथ ही पोलोथिन मुक्त इंदौर बनाने में योगदान करेंगे एवं शपथ दिलाई गई। आयुक्त द्वारा नागरिक एवं उपभोक्ताओं से अपील की पॉलिथीन की जगह कपड़े के झोले का उपयोग करें।
ये भी पढ़े- Indore Weather: तपती गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज, जमकर हुई बारिश












Click it and Unblock the Notifications