Indore News: अवैध कॉलोनी हटाने पहुंची निगम की टीम पर बरसी BJP विधायक, Video Viral

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हंगामादार स्थिति बन गई जब शहर की एक अवैध कॉलोनी को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की, इतना ही नहीं लोगों ने नगर निगम की टीम को मौके से रवाना कर दिया। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख विधायक उषा ठाकुर मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने भी नगर निगम की टीम को मौके से जाने के लिए कह दिया।

सुबह लगभग 6:30 बजे के आसपास नगर निगम की टीम तमाम कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की कॉलोनी को हटाने पहुंची थी, जहां निगम के हमले को देखते ही रहवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान रहवासियों और निगम की टीम के बीच लंबे वक्त तक नोंकझोक चलती रही, जहां इसके बाद मौके पर पहुंची महू से BJP विधायक उषा ठाकुर ने निगम कर्मचारियों को मौके से रवाना होने की हिदायत दे डाली।

Indore

एरोड्रम क्षेत्र की अंबिकापुरी कॉलोनी के नजदीक अवैध कॉलोनी काटी गई है, जहां अवैध कॉलोनी में कई निर्माणाधीन मकान भी बन चुके हैं। तीन दिन पहले नगर निगम की टीम ने यहां अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस लगाए थे। इसी के बाद से अतिक्रमण हटाए जाने की चर्चा तेज थी। वहीं शनिवार के सुबह लगभग 6:30 बजे के आसपास नगर निगम की टीम हमले के साथ मौके पर पहुंची, और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई होती देख रवासियों ने विरोध दर्ज कराया, जहां मौके पर महू की विधायक उषा ठाकुर भी पहुंच गई। यहां उषा ठाकुर ने नगर निगम कर्मचारियों को हिदायत देते हुए जाने के लिए कह दिया, जिसके बाद नगर निगम की टीम रवाना हो गई।

Recommended Video

    Indore News: अवैध कॉलोनी हटाने पहुंची निगम की टीम पर बरसी BJP विधायक

    वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक उषा ठाकुर रहवासियों के साथ नगर निगम कर्मचारियों को हिदायत देती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, अवैध कॉलोनी स्थानीय नेताओं के समर्थकों के द्वारा काटी गई है, जहां अवैध कॉलोनी को हटाने की कवायद शुरू की जा रही है। अवैध कॉलोनी के हटने पर स्थानीय लोग नाराज नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, नाराज लोगों ने नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता की है।

    ये भी पढ़े- Indore News: सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, इंदौर स्टेशन के नाम को लेकर दिया सुझाव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+