Indore News: ट्रैफिक अवरोध बना अतिक्रमण हुआ ध्वस्त, अब यहां चलेगा बुलडोजर
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है। बेसमेंट में पार्किंग की जगह अतिक्रमण होने से निगम ने रिमूवल किया। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगमता को लेकर बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यवसाय कर अतिक्रमण करने पर निगम द्वारा जोन क्रमांक 13 में रिमूवल कार्रवाई की जा रही है।
शहरी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश पर जोन क्रमांक 13 में की जा रही इस रिमूवल कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर यातायात एवं पार्किंग सुविधा मिल सकेगी।

लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के तहत सड़कों और फुटपाथ पर सामग्री रख कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है और अतिक्रमण हटाये जा रहे है।
इसी सिलसिले में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा झोन क्रमांक 13 में कार्रवाई की गई। बताया गया कि, झोन क्रमांक 13 के अन्तर्गत तेजाजी नगर चौराहे क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से बने 27 टीन शेड हटाये गये।
अन्य अतिक्रमण भी हटाये गए। उक्त कार्रवाई में एसडीएम प्रियंका चौरसिया एवं जोनल अधिकारी अंकेश बिरथरिया आदि उपस्थित थे। रिमूवल की टीम व यातायात बल द्वारा यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया। उक्त कार्यवाही में 19 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।
मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जहां अवैध निर्माण नगर निगम की ओर से हटाए जा रहे हैं।वहीं अब एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की मुहिम शुरू हुई है, जिसमें नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण हटाया गया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 8, वार्ड 37 के अंतर्गत राधिका पैलेस स्थित प्लॉट नंबर 52 और 53 पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगभग 4000 वर्गफीट में बने इस निर्माण में से 2200 वर्गफीट को अवैध पाया गया, जिसके चलते निगम द्वारा इसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत कार्रवाई की गई। सिरपुर तालाब, जो एक रामसर साइट के रूप में संरक्षित क्षेत्र है, में अतिक्रमण होने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता था।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, जोन क्रमांक 14 की टीम ने 15 से 20 हजार स्क्वायर फीट में बने चार फॉर्म हाउस, उनकी बाउंड्री वॉल, दो बड़े कमरे और अन्य संरचनाओं को जेसीबी एवं पोकलेन मशीनों की मदद से हटाया।
ये भी पढ़े- Indore News: इस बाजार में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, अब यहां से रास्ता होगा साफ












Click it and Unblock the Notifications