Indore news: इंदौर गौरव दिवस की तैयारी पूरी, मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति

इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई की जन्मतिथि पर 31 मई को इंदौर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इंदौर में सात दिवसीय इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

indore

लोक माता देवी अहिल्या बाई की जन्मतिथि पर 31 मई को इंदौर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इंदौर में सात दिवसीय इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत 31 मई को सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान सुरमयी प्रस्तुतियां देंगी। नेहरू स्टेडियम के विशाल प्रांगण में यह कार्यक्रम नि:शुल्क रखा गया है। इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति, साहित्य, खेल सहित अन्य क्षेत्रों की इंदौर की विभूतियों का सम्मान भी किया जायेगा। इस दिन हर घर दिपक जलेंगे। बाजारों, मुख्य भवनों, चौराहों आदि स्थानों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जायेगी। माता अहिल्या से संबंधित मंदिरों तथा छत्रियों पर भी सजावट की जायेगी। इंदौर गौरव के नाम पर हर घर में एक दिया जलाने का आव्हान सभी नागरिकों से किया गया है।

एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में बैठक

इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में यहां एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिता सिंह सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न व्यापारिक, व्यवसायिक, औद्योगिक, शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक तथा स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में सर्व सहमति से तय किया गया कि लोक माता देवी अहिल्या बाई का जन्म दिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाये। इसमें समाज की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाये। इंदौर शहर वासियों से आग्रह किया गया है कि वे लोक माता देवी अहिल्या बाई जन्म तिथि पर अपने-अपने स्तरों पर पूर्ण सहभागिता देवें।

कार्यक्रम को यादगार बनाया जायेगा

बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, शहर वासियों के सहयोग व सहभागिता से इंदौर गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये आप सभी सहयोग करें और इंदौर गौरव दिवस को सफल बनाये। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश में यह संदेश जाता है कि इंदौर जो ठानता है, उसे करके ही रहता है, इसे गौरव दिवस में भी सभी मिलकर साबित करें। महापौर भार्गव ने कहा कि गौरव दिवस के कार्यक्रम को यादगार बनाया जायेगा। समाज की सक्रिय सहभागिता जोड़ी जायेगी।

ये भी पढ़े- Indore news: वेस्ट कपड़ों के रियूज से स्‍ट्रीट फैशन वॉक, देवी अहिल्‍या के शानदार पोर्ट्रेट ने जीता दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+