Indore gourav divas पर निकली यात्रा, अहिल्या माता जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
प्रातः स्मरणीय लोक माता देवी अहिल्या का जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। अहिल्या जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यहां उन्होंने प्रतिमा के सामने शिव जलाभिषेक भी किया।

Recommended Video

प्रातः स्मरणीय लोक माता देवी अहिल्या का जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इंदौर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सुबह राजबाडा पहुंचकर माता अहिल्या की प्रतिमा पर अहिल्या जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यहां उन्होंने प्रतिमा के सामने शिव जलाभिषेक भी किया। उन्होंने भजन मंडलियों के साथ भजनों की धुन के साथ परिक्रमा भी की है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को पर्यावरण बचाओ तथा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू के सेवन को रोकने का संकल्प भी दिलवाया।
उत्साह और उमंग से मनाया गया
श्री रामाधार साधक न्यास के पंजीकृत सदस्यों ने जलाभिषेक कर माल्यर्पण किया। अहिल्या माता का जन्मोत्सव इंदौर गौरव उत्सव के रूप में पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया। इसके चलते राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा परिसर में 108 भजन मंडली भजनो की प्रस्तुति के साथ साथ शहर के सुप्रसिद्ध 85 बैंड ने अपनी प्रस्तुतियां दी। अहिल्या जन्मोत्सव समिति द्वारा मां अहिल्या को प्रणाम कर भजन मंडली बैंड के साथ ही श्री रामाधार साधक न्यास के पंजीकृत सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर माँ अहिल्या की परिक्रमा की। आकर्षक बैंड पर राष्ट्रभक्ति के गीत के साथ भस्म रमैया के साथ ही महाराष्ट्र के ढोल पतक ने भी माँ अहिल्या की परिक्रमा की।
स्वेच्छा से रक्तदान किया
इंदौर गौरव महोत्सव के तहत इंदौर में मानव जीवन की रक्षा के ध्येय को लेकर रक्तदान का महा अभियान चलाया गया। यह अभियान समाज के हर वर्ग की उत्साहपूर्ण और सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन के रूप में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत 5 हजार से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों से लेकर समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्योगपति आदि ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभायी और रक्तदान किया। इस अभियान के अंतर्गत जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रंजीत हनुमान मंदिर और प्रितमदास सभागृह और सांसद शंकर लालवानी ने आयकर भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले BJP का विशेष जनसंपर्क अभियान, 9 साल की उपलब्धियों पर होगी बात












Click it and Unblock the Notifications