Indore gourav divas पर CM Shivraj और कैलाश विजयवर्गीय का दोस्ताना अंदाज, लंबी चली गुफ्तगू
इंदौर गौरव दिवस के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दोस्ताना अंदाज भी देखने मिला.

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का गौरव दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया, जहां गौरव दिवस के मंच पर दिग्गज नेताओं की मौजूदगी सियासत के गलियारों में सुर्खियां बन गई। इतना ही नहीं गौरव दिवस के बहाने ही सही बीजेपी को भी अपना दम दिखाने का मौका मिल गया, जहां बीजेपी नेताओं ने इस मौके को भूनाते हुए इंदौर गौरव दिवस के बहाने लगे हाथ शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए इंदौर गौरव दिवस समारोह के दौरान प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे, जहां उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे। इस दौरान एक बार फिर लंबे वक्त के बाद ताई-भाई और सीएम शिवराज के बीच जुगलबंदी देखने मिली।
दोनों नेताओं का दोस्ताना अंदाज
इंदौर गौरव दिवस के दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दोस्ताना अंदाज भी देखने मिला, जहां दोनों ही नेता एक-दूसरे के साथ गुफ्तगू करते नजर आए। वहीं इन दोनों ही नेताओं का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासत में सुर्खियां बटोर रखी है। इंदौर गौरव दिवस समारोह में ख्यात गायिका सुनिधि चौहान ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी, तो वहीं कृष्णलीला और शिव स्तुति का भी आयोजन किया गया। साथ ही रंगारंग आतिशबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।
गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर में लोकमाता अहिल्या बाई का जन्मदिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय नेहरू स्टेडियम के विशाल मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी समारोह के दौरान हुई।
ये भी पढ़े- Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन, CM Shivraj ने की अगवानी












Click it and Unblock the Notifications