Indore ने फिर किया कमाल, अब अपने नाम किया 'वॉटर वारियर्स' अवार्ड
इंदौर का चयन जल संचयन में नवाचार रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए हुआ है, जहां जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रभारी जलकार्य एवं सिवरेज विभाग अभिषेक बबलू शर्मा को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया।

Recommended Video

नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड वॉटर अवार्ड में "जलशक्ति अभियान" अंतर्गत वॉटर वारियर्स के रूप में नगर पालिक निगम, इंदौर का चयन जल संचयन में नवाचार रेन वॉटर हार्वेस्टिंग हेतु भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रभारी जलकार्य एवं सिवरेज विभाग अभिषेक बबलू शर्मा को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक यंत्री आरएस देवड़ा, एमजी सुरेश उपस्थित रहें। यह अवार्ड नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा 101500 घरों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो टैगिंग, जलस्त्रोतों एवं तालाबों की सफाई के लिए मिला है।
वाटर हार्वेस्टिंग में अव्वल इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर तमाम प्रयास किए गए हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते शहर में भौम जल बढ़ाने की कवायद भी की गई है। शहर के लोग वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाएं इसे लेकर इंदौर नगर निगम ने अलग-अलग तरह के अभियान भी वर्षा ऋतु में चलाए थे जिनके चलते वाटर हार्वेस्टिंग को लोगों ने बड़ी संख्या में अपनाया था। शहर में वाटर हार्वेस्टिंग अभियान चलाने के लिए इंदौर नगर निगम को एक बार फिर अवार्ड मिला है, जिससे पूरा शहर गौरवान्वित हुआ है। इंदौर नगर निगम की ओर से आगे भी वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाएंगे।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- PM Modi ने इंदौर सांसद के ट्वीट को किया रीट्वीट, आयुष्मान योजना को लेकर लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications