प्रवासी भारतीय मेहमानों को IDA देगा बुकलेट, कुछ इस तरह होगा स्वागत
इंदौर विकास प्राधिकरण, प्रवासी मेहमानों को ऐसी बुक लेट देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें भविष्य के इंदौर की योजनाएं बताई जाएंगी. साथ ही आगामी योजनाओं की जानकारी इसमें रहेगी.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं, जहां इंदौर विकास प्राधिकरण प्रवासी मेहमानों को ऐसी बुक लेट देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें भविष्य के इंदौर की योजनाएं बताई जाएंगी, साथ ही इंदौर के भविष्य को सुनहरा करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण क्या कुछ काम करेगा, वो भी इस बुक लेट में बताया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटे इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि, प्रवासी मेहमानों को इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से बुकलेट भेंट की जाएगी, जिसमें भविष्य के इंदौर के बारे में बताया जाएगा, साथ ही इसमें बताया जाएगा की आखिर इंदौर विकास प्राधिकरण आने वाले भविष्य में किस तरह से शहर के विकास को रफ्तार देगा।
स्वागत के लिए तैयार इंदौर
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही शहर में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन होना है, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन 8,9 और 10 जनवरी को होगा तो वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 11 और 12 जनवरी को किया जाएगा। इन दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश की नामी हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। वहीं अब दोनों ही आयोजनों को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां शहर को सजा संवार कर तैयार किया जा रहा है।
2 हजार लोगों के आने की संभावना
इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इंदौर में एक बार फिर बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। नए साल यानी 2023 के पहले ही माह में इंदौर एक बार फिर बड़े आयोजनों का साक्षी बनेगा, जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।
ये भी पढ़े- New year 2023 : सियासत के लिहाज से खास रहेगा नया साल, Congress चलाएगी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान












Click it and Unblock the Notifications