Indore में अध्यक्ष को लेकर असमंजस में कांग्रेस, प्रभारी महेंद्र जोशी को सौंपी जिम्मेदारी

इंदौर में शहर कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति नजर आ रही है, लेकिन तब तक के लिए कांग्रेस ने इंदौर की जिम्मेदारी जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को सौंप दी है.

indore

Recommended Video

      भोपाल: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर सीएम शिवराज सिंह ने कसा तंज

      सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में शहर कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति नजर आ रही है, लेकिन तब तक के लिए कांग्रेस ने इंदौर की जिम्मेदारी जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को सौंप दी है, यानी जब तक इंदौर के शहर अध्यक्ष का फैसला नहीं होता, तब तक संगठन के सभी कामकाज प्रभारी महेंद्र जोशी ही देखेंगे। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इंदौर शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में अरविंद बागड़ी को नियुक्त किया गया था, लेकिन बागड़ी की नियुक्ति के कुछ ही समय बाद प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की नियुक्ति को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया, जहां इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी को जिला स्तर पर दिए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों के संपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रभारी महेंद्र जोशी को अधिकृत किया है, जहां इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।

      कुछ ऐसा है पूरा मामला

      प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि आप अपने सह प्रभारियों के सहयोग से कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारत जोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो और 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय स्तर पर समन्वय के साथ निर्वहन करेंगे। उधर, इससे पहले यह दिन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुआ था, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात भी की थी। वहीं इसके बाद देर शाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी को फिलहाल इंदौर के संगठनात्मक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

      अरविंद बागड़ी को बनाया गया था अध्यक्ष

      रविवार देर शाम को हुई नियुक्ति में अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंद बागड़ी को विनय बाकलीवाल की जगह शहर अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं शहर अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार शाम इंदौर आए अरविंद बागड़ी अपने छावनी स्थित घर गए थे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था, लेकिन उससे कुछ ही समय बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें अगले आदेश तक इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

      ये भी पढ़े- MP : शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक, जानिए क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+