MP : शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक, जानिए क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
रविवार देर रात को हुई इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर सोमवार देर शाम को प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

Recommended Video

मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस अब तैयार नजर आ रही है। यही कारण है कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश पदाधिकारियों समेत प्रदेश के कई जिलों के शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति देर रात की थी। वहीं इस नियुक्ति के बाद से ही लगातार सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक धड़े के बीच असंतुष्टि की स्थिति देखी जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए शहर अध्यक्ष का विरोध भी किया था। यही कारण रहा कि, रविवार देर रात को हुई नियुक्ति पर सोमवार देर शाम को प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
अरविंद बागड़ी को बनाया गया था अध्यक्ष
रविवार देर शाम को हुई नियुक्ति में अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अरविंद बागड़ी को विनय बाकलीवाल की जगह शहर अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं शहर अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार शाम इंदौर आए अरविंद बागड़ी अपने छावनी स्थित घर गए थे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था, लेकिन उससे कुछ ही समय बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया, जिसमें अगले आदेश तक इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।
मिशन 2023 के लिए तैयार कांग्रेस
मिशन 2023 को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यही कारण है कि, लगातार कांग्रेस अब नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसी को देखते हुए इंदौर से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है, जहां कुछ को उपाध्यक्ष, तो वहीं कुछ को सचिव बनाया गया है। साथ ही जिलाध्यक्ष के लिए एक बार फिर सदाशिव यादव पर विश्वास जताया गया है, जहां कांग्रेस कमेटी की ओर से सदाशिव यादव को इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सदाशिव यादव इससे पहले भी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, जहां बतौर जिला अध्यक्ष रहते हुए सदाशिव यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने पंचायत का चुनाव भी लड़ा था।
ये भी पढ़े- Indore में Team India का विजयी इतिहास, NZ से जीते तो बनेगा खास रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications