Indore का सफाई मॉडल तिरुपति बालाजी में लागू होगा, परिषद सदस्यों ने देखा स्वच्छता मैनेजमेंट
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता का बेहद खास मुकाम कम समय में हासिल किया है। स्वच्छता में छठी बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश और शहर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे है।
इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध देव दार्शनिक स्थल तिरुपति बालाजी निगम परिषद के उपायुक्त चंद्रमौलीश्वर रेड्डी, एमएचओ डॉ. हरिकृष्ण, पर्यावरण इंजीनियर विजयकुमार रेड्डी, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं 80 से अधिक अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के दल द्वारा इंदौर के सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत कबीट खेड़ी स्थित एसटीपी प्लांट, सलज प्लांट एवं सिटी बस ऑफिस स्थित आईसीसीसी का अवलोकन किया गया।

विभिन्न प्लांट का अवलोकन किया
विदित हो कि तिरुपति बालाजी निगम परिषद के सदस्यों द्वारा कल 24 जून को इंदौर के स्वच्छता मॉडल के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य, गार्बेज ट्रांसफर कचरा स्टेशन, देवगुराडिया स्थित विभिन्न प्लांट का अवलोकन किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध देव दार्शनिक स्थल तिरुपति बालाजी निगम परिषद के उपायुक्त श्री चंद्रमौलीश्वर रेड्डी, एमएचओ श्री डॉ. हरिकृष्ण, पर्यावरण इंजीनियर श्री विजयकुमार रेड्डी, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं 80 से अधिक अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के दल द्वारा सिटी बस ऑफिस में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह से सौजन्य भेंट की गई।
विस्तार से दी गई जानकारी
इस अवसर पर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा प्रेजेटेशन के माध्यम से इंदौर के स्वच्छता अभियान के विस्तृत जानकारी देते हुए, बताया कि किस प्रकार से पूर्व में इंदौर में जगह-जगह कचरा पेटिया हुआ करती थी, जिस कचरा पेटी के आस-पास कचरे के ढेर लगा हुए होते थे, इसके पश्चात इंदौर ने स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए, शहर के चिंहित वार्ड में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन चलाये, जिनका जीपीएस सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है, सभी कचरा संग्रहण वाहनो अपने निर्धारित रूट व समय पर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे है। शहर को ओडीएफ मुक्त कैसे किया, पहले गीला-सुखा कचरा संग्रहित किया जाता है, अब हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रहित किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इंदौर ने किया सराहनीय कार्य, NGT मेंबर की बैठक में हुई ये बात












Click it and Unblock the Notifications