Indore में 36 लोगों की मौतों का जिम्मेदार बेलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट! अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज
एमपी के इंदौर मंदिर हादसे में बावड़ी से आखिरी शव भी निकालने के साथ रेस्क्यू पूरा हो गया। घटना में कुल 36 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Indore Beleshwar Mahadev Temple Trust: मध्य प्रदेश के इंदौर बेलेश्वर मंदिर हादसे के बाद सरकार एक्शन मोड में हैं। सीएम शिवराज भी पहुंचे और उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सेवाराम गलानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया हैं।
रामनवमी के दिन इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे में 36 लोगों की जान चली गई। 60 साल पुराने बेलेश्वर मंदिर में हवन के दौरान मचे मौत हाहाकार ने हर किसी को झकझोर दिया। बिना देर किए सरकार भी एक्शन मोड में आ गई। सीएम शिवराज समेत मंत्री, और नेता घटना स्थल पहुंचे। भीवत्स हादसे पर सीएम शिवराज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए। शुरूआती जांच में घटना के लिए मंदिर ट्रस्ट को जिम्मेदार माना जा रहा हैं। प्रशासन ने ट्रस्ट अध्यक्ष सेवाराम गलानी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।

इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी. का कहना है कि हादसे से जुड़े हर पहलु पर बारीकी से जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर बनने से लेकर हादसे वाली जगह पर लोहे की कमजोर सरिया डालकर फ्लोरिंग कराने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा हैं। इसके अलावा मंदिर के सिलसिले में पहले की गई शिकायतों का भी परीक्षण कराया जाएगा। संबंधित विभागों के द्वारा शिकायत के बाद एक्शन क्यों नहीं लिया गया? इसकी भी जांच होगी। अधिकारियों की भी जिममेदारी तय होगी और जो भी दोषी होगी उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
आपको बता दें हादसे के बाद शव निकालने का काम पूरी रात जारी रहा। सेना ने जब मोर्चा संभाला तो आखिरी शव सुनील नाम के शख्स का भी निकाल लिया गया। रेस्क्यू अब पूरा हो चुका है । 60 फीट गहरी बावड़ी में जिन लोगों की गिरकर मौत हुई, उनमे बुजुर्ग समेत बच्चे भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications