Bus Accident: इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 4 की मौत
सर्दी का सितम बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच सड़क हादसों का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है। इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जहां गुजरात में हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, तो वहीं से दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, जहां घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस गुजरात पहुंचते ही दुर्घटना का शिकार हो गई, जहां दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 17 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इंदौर से अहमदाबाद के लिए बस देर रात को निकली थी, जहां दाहोद के पास बस हादसे का शिकार हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हादसा गोधरा-दाहोद हाईवे पर हुआ है। हादसे में मारे गए लोगों में दो बच्चे और एक महिला के साथ एक पुरुष शामिल है। वहीं दुर्घटना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे में 4 की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना जोरदार था जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस ने यात्रियों से भरी दूसरी बस को टक्कर मार दी, जहां इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, बस में सवार मां, उसके दो बच्चे और क्लीनर की हादसे में मौत हुई है। वहीं मृतक महिला का एक ढाई साल का बेटा गंभीर घायल बताया जा रहा है। सभी को इलाज के लिए वडोदरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद मृतक और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: पानी में डूबते लोगों की जान बचाएगा AI इनेबल ड्रोन, दुनिया का पहला हाईटेक इनोवेशन












Click it and Unblock the Notifications