Indore news: पानी में डूबते लोगों की जान बचाएगा AI इनेबल ड्रोन, दुनिया का पहला हाईटेक इनोवेशन
देश और दुनिया में इन दिनों अलग-अलग टेक्नोलॉजी अपना दम दिखा रही है, जहां लगातार नई टेक्नोलॉजी नए-नए नवाचारों की तरफ अग्रसर हो रही है। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के स्टार्टअप ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जो पानी में डूबते लोगों को न सिर्फ डिटेक्ट करेगा, बल्कि उनकी जान भी बचाएगी।
इंदौर के युवाओं द्वारा तैयार किया गया यह ड्रोन गोवा के सभी बीच, उत्तर प्रदेश के घाट, उत्तराखंड और इंडियन नेवी में प्रयोग किया जा सकेगा। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद इस प्रेजेंटेशन पर चर्चा की जाएगी, और इसे आगे बढ़ाया जाएगा। संभवत टेक्नोलॉजी का उपयोग प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर भी किया जा सकता है।

कुछ ऐसी है टेक्नोलॉजी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के युवा इन दिनों अलग-अलग तरह के नवाचार करते नजर आ रहे हैं, जहां अबकी बार इन युवाओं ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जो न सिर्फ पानी में डूबते लोगों का पता और ठिकाना बताएगा, बल्कि इन लोगों को बचाने में अपनी अहम भूमिका भी निभाएगा। नवरक्षक नाम का यह ड्रोन पिसर्व टेक्नोलॉजी की ओर से बनाया गया है। कंपनी के ऑफिसर्स का दावा है कि, यह दुनिया का पहला AI इनेबल ड्रोन है। यह ड्रोन आसमान में उड़ते हुए पानी में डूब रहे लोगों को आईडेंटिफाई करेगा। साथ ही उन लोगों तक लाइफ सेविंग जैकेट भी पहुंचाएगा, जहां उस लाइफ सेविंग जैकेट की मदद से पानी में डूब रहा व्यक्ति लगभग 1 घंटे तक सरवाइव कर सकता है।
कुछ ऐसी है टेक्नोलॉजी
जिस कंपनी के ऑफिसर्स की ओर से इस हाईटेक ड्रोन को तैयार किया गया है उस कंपनी के ऑफिसर्स का कहना है कि, उन्होंने एक न्यूज़ चैनल में नाव से कुछ लोगों को नदी में डूबते हुए देखा था, तभी उन्हें इस टेक्नोलॉजी का आइडिया आया, और उन्होंने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जिससे डूबे हुए लोगों को बचाया जा सकेगा। वहीं अब यह आइडिया इंप्लीमेंट किया जाता है तो देश और दुनिया को एक ऐसी टेक्नोलॉजी मिल जाएगी, जिससे डूबते हुए लोगों को आसानी से बचाया जा सकता है। वहीं अब इस नई टेक्नोलॉजी का उपयोग अलग-अलग स्थान पर किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कार्तिक मेले में बिकने आए गधे और खच्चर, सलमान और आलिया की कीमत 45 हजार पार












Click it and Unblock the Notifications