Indore में बना देश का पहला मल्टीलेवल कब्रिस्तान, कैसे 5 लेयर में दफनाए जाएंगे 4 शव, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कैथोलिक क्रिश्चियन समाज द्वारा देश में पहली बार बहुमंजिला कब्रिस्तान का निर्माण किया गया है, जो इंदौर के कंचन बाग क्षेत्र में स्थित है। इस कब्रिस्तान के बन जाने के बाद अब कम जगह में ज्यादा शवों को दफनाया जा सकेगा। समाज की ओर से इस कब्रिस्तान का उपयोग भी शुरू कर दिया गया है।
इस अनोखे कब्रिस्तान की खासियत यह है कि, इसमें 15 फीट गहरी साडे 4 फीट चौड़ी और साढ़े 6 फीट लंबी 64 कब्रे बनाई गई है, जिसमें कुल 5 लेयर बनाई गई है। सबसे नीचे जगह खाली छोड़ी गई है, और उसके बाद एक के बाद 4 शवों को एक साथ इसमें दफनाया भी जा सकता है।

कुछ ऐसी है खासियत
दरअसल, इंदौर में लगातार कब्रिस्तान में शव को दफनाने की जगह कम पड़ती जा रही है, इसको देखते हुए इंदौर के कैथोलिक क्रिश्चियन समाज में एक अनूठी पहल की है, जहां इंदौर के कंचन बाग स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान में 64 पक्की कब्रे बनाई गई है, जो 15 फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी के साथ 6 फीट लंबी है। इसके निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन के पहले इंजीनियर से सलाह मशवरा कर उसका निर्माण किया गया है। रेड चर्च फादर बिशप चाको ने बताया कि इस मल्टी लेवल कब्रिस्तान से 10 सालों के बाद शव के अवशेषों को बाहर निकाल कर गड्ढे में दफना दिया जाएगा और मल्टी कब्रिस्तान से शव खाली हो जाता है जिसके स्थान पर अन्य शव को दफनाया जाएगा।
कुछ इस तरह आया आइडिया
फादर बिशप चाको ने बताया कि, हमारा सोच यही थी कि शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है, और सीमित कब्रिस्तान क्रिश्चियन समाज को उपलब्ध है, और जब समाज में किसी का स्वर्गवास हो जाता है तो उसका दफनाने की प्रक्रिया की जाती है तो भविष्य में ऐसी नौबत ना आए के दफनाने की शहर में जगह खत्म हो जाए, इसलिए सभी समाज के प्रबुद्ध जनों ने मिलकर सोचा और मल्टी लेवल कब्रिस्तान बनाने की विचार आया और जो जगह उपलब्ध है, उसी का सही उपयोग कर उसे वापस उपयोग में लाया जा सके, इसलिए एक प्रयोग किया गया है, जहां कंचन बाग स्थित कब्रिस्तान में मल्टी लेवल कब्र बनाए गए हैं, और इतना गहरा बनाए गए है कि, एक के बाद एक ऊपर नीचे शव को दफना दिया जा सके।
ये भी पढ़े- Indore news: पुलिसकर्मी पर चाकू चलाने वालों को मिली सजा, पुलिस ने निकाली बदमाशों की अकड़












Click it and Unblock the Notifications