Indore News: रेलवे ने अलर्ट जारी किया, इस दिन ट्रैक के पास बिलकुल ना जाएं
राऊ-डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशनों के मध्य दोहरीकृत नई बड़ी रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त पश्चिम परिमंडल मुम्बई द्वारा निरीक्षण एवं 130 की गति से स्पीड ट्रायल होना है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के राऊ-डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो गया है तथा इस खंड का रेल संरक्षा आयुक्त पश्चिम परिमंडल द्वारा निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाना प्रस्तावित है।

राऊ से डॉ. अम्बेडकर नगर खंड के मध्य नवदोहरीकृत खंड का 29 मई, 2024 को प्रात: 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल द्वारा निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, पुल/पुलिया, अप्रोच की जांच के साथ ही इंटरमीडिएट स्टेशन के मध्य गति के साथ मोटर ट्रॉली निरीक्षण एवं 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से निरीक्षण यान चलाकर ट्रैक की क्षमता की जांच की जाएगी।
इससे एक दिन पूर्व अर्थात 28 मई, 2024 को रेल प्रशासन द्वारा प्रात: 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक दोहरीकृत नई बड़ी लाइन का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
रेलवे आम जनता से अनुरोध करती है कि निरीक्षण अवधि अर्थात 28 एवं 29 मई, 2024 को प्रात: 09.00 बजे से रात्रि के 09.00 बजे तक दोहरीकृत नई बड़ी रेलवे लाइन के आस-पास न जाएं और न ही अपने पालतु पशुओं को रेलवे ट्रैक के आस-पास जाने दें साथ ही साथ इस दौरान मानवयुक्त समपार फाटकों को पार करते समय सतर्कता बरतें, ताकि दुर्घटना न हो। कुलमिलाकर, देखा जाए तो राऊ-डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशनों के मध्य दोहरीकृत नई बड़ी रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त पश्चिम परिमंडल मुम्बई द्वारा निरीक्षण एवं 130 की गति से स्पीड ट्रायल होना है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
ये भी पढ़े- Indore News: MY अस्पताल में नशेड़ी महिला ने मचाया उत्पात, पुलिसवालों के सामने युवक को पीटा, Video












Click it and Unblock the Notifications