Indore News: MY अस्पताल में नशेड़ी महिला ने मचाया उत्पात, पुलिसवालों के सामने युवक को पीटा, Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मारपीट का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत युवक और महिला ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय हॉस्पिटल परिसर में जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान नशे में धुत युवक और महिला एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आए।
एमवाय अस्पताल परिसर में घंटे तक हंगामा चलता रहा, जहां युवक और महिला मारपीट करते नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट होती नजर आ रही है।

कुछ ऐसा है मामला
MY अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जवान पहुंचे, जहां पुलिस जवानों के साथ नशे में धुत महिला और युवक ने जमकर मारपीट की है। इस दौरान नशे में धुत युवक और महिला को सभी समझाइए देते नजर आ रहे थे, लेकिन महिला और युवक किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। मौके पर मारपीट होती देख MY अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, जहां मरीज और उनके परिजन सहम गए। इधर, प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल परिसर में हुए इस हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
अक्सर होती है मारपीट
प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सालय MY अस्पताल में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। यही कारण है कि, यहां बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। वहीं अब अस्पताल में हुई मारपीट के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी MY अस्पताल परिसर में मारपीट के अलग-अलग मामले सामने आते रहे हैं, जहां अब एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। इधर, अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर आया दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप O बॉम्बे पॉजिटिव, क्या है खासियत, जानिए












Click it and Unblock the Notifications