IND vs SA : भारत के नाम हो सकता है आखिरी T20 मुकाबला, कुछ इस तरह बन रहे जीत के समीकरण
इंदौर, 04 अक्टूबर : खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा, जहां मंगलवार को भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच T20 क्रिकेट का महा मुकाबला होगा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, तो वहीं इस महा मुकाबले को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त हैं। उधर, भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही क्रिकेट टीमें सोमवार की देर शाम इंदौर पहुंची, जहां अब मंगलवार की शाम 7:30 बजे से होलकर स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला T20 क्रिकेट का महा मुकाबला शुरू हो जाएगा। महा मुकाबले को लेकर जोश और उत्साह नजर आ रहा है।

होलकर स्टेडियम में ऐसा रहा भारत का इतिहास
इंदौर का होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिहाज से काफी लकी माना जाता है। यही कारण रहता है कि, यहां होने वाले हर एक मुकाबले में भारतीय टीम विजयी हुई है। अब तक होलकर स्टेडियम में कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां इन सभी मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। इस लिहाज से यदि देखा जाए तो भारतीय टीम के लिए इंदौर का होलकर स्टेडियम बेहद ही लकी साबित होता है, जहां अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के जीत की संभावनाएं प्रबल नजर आ रही हैं। देखना होगा कि, देर शाम शुरू होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 4 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट का महामुकाबला होना है, जहां क्रिकेट के इस महामुकाबले के लिए अब इंदौर पुलिस भी तैयार नजर आ रही है, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के साथ इंदौर पुलिस ने महामुकाबले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का खास प्लान तैयार किया है। एमपी का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर में होने वाले क्रिकेट के महामुकाबले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इंदौर पुलिस पूरी तरह से तैयार है, जहां पुलिस ने स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों तरफ सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का खास प्लान तैयार कर लिया है। वहीं समय-समय पर आला अधिकारी स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जान रहे हैं।

क्रिकेट फैंस में उत्साह
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले T20 क्रिकेट मैच के लिए क्रिकेट फैंस में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है, जहां क्रिकेट फैंस भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले क्रिकेट के इस महा मुकाबले को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इंदौर शहर में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले हो चुके हैं, जहां हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत क्रिकेट के महा मुकाबले संपन्न हुए थे, जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर युवराज सिंह ब्रेट ली शेन वाटसन जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications