Indore जिले में उमंग, उल्लास के साथ मनाया जाएगा "आनंद उत्सव 2023", तैयारी पूरी

आनंद उत्सव ग्रामीण एवं नगरीय क्षत्रों में 14 से 24 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित किये जायेंगे।

indore

Recommended Video

    मकर सक्रांति: इंदौर महापौर ने शहरवासियों को किया आमंत्रित,जाने कहां है पतंग महोत्सव

    जीवंत सामुदायिक जीवन, नागरीकों की जिन्दगी में आनंद का संचार करता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा 14 से 28 जनवरी 2023 के मध्य सम्पूर्ण जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आनंद उत्सव 2023 मनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग द्वारा नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता होगी। आनंद उत्सव ग्रामीण एवं नगरीय क्षत्रों में 14 से 24 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम 24 से 28 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित किये जायेंगे।

    फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता का भी आयोजन

    बताया गया कि, आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित परम्परागत खेलकूद कबड्डी, खो खो, बोरा रेस, चम्मच रेस, रस्साकशी, चेयर रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, भजन, सुगम संगीत, नृत्य इत्यादि का आयोजन होगा। कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरूषो विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरीकों, दिव्यांगो एवं बुजुर्गो की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 2-4 पंचायतों के बीच सामुहिक रूप से आयोजन किये जायेंगे। फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

    इस वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करें

    आनंद उत्सव आयोजनों के पश्चात इन कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। इस प्रतियोगिता में कोई भी नागरीक भाग ले सकेंगे। राज्य स्तर पर चयनित फोटो/वीडियो को पुरूस्कार राशि क्रमशः 25 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार रूपये प्रदाय किये जायेंगे। कोई भी इच्छुक नागरिक राज्य आनंद संस्थान की वेबसाईट www.anandsansthanmp.in के अवसर टेब पर 5 फरवरी 2023 के पूर्व अपनी स्वयं की जानकारी के साथ फोटो/वीडियो अपलोड कर सकेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा 14 से 28 जनवरी 2023 के मध्य सम्पूर्ण जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आनंद उत्सव 2023 मनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

    ये भी पढ़े- तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम, ADGP ने कॉलेज स्टूडेंट्स को दिए बचाव के टिप्स

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+