Indore में IND vs AF क्रिकेट मैच देखने वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का मुकाबला होना है, जहां क्रिकेट का मुकाबला देखने हजारों की संख्या में लोग होलकर स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं होलकर स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
क्रिकेट मैच देखने आने वाले लोग अपने साथ सिक्के और पानी की बोतल स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही स्टेडियम में टिकट के आधार पर एक ही बार एंट्री मिलेगी। वहीं अलग-अलग स्तर पर सुरक्षा जांच होने के बाद क्रिकेट फैंस होलकर स्टेडियम में एंट्री कर सकेंगे।

जीरो वेस्ट थीम पर होगा मुकाबला
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने मिला, जहां इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 क्रिकेट का मुकाबला खेला जाना है। हर बार की तरह अबकी बार भी इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले में हाउसफुल नजर आ सकता है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मुकाबले जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किए जाते हैं, जहां अबकी बार भी भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला T20 क्रिकेट मैच जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया जाएगा। इस क्रिकेट मैच में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
कई खिलाड़ियों ने बनाए खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- IDCA की पिच पर बल्लेबाजी करेंगे आकाश विजयवर्गीय, कैलाश विजयवर्गीय की जगह बनाए गए अध्यक्ष












Click it and Unblock the Notifications