IDCA की पिच पर बल्लेबाजी करेंगे आकाश विजयवर्गीय, कैलाश विजयवर्गीय की जगह बनाए गए अध्यक्ष
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में IDCA यानी इंदौर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है।
आकाश विजयवर्गीय से पहले कैलाश विजयवर्गीय IDCA के अध्यक्ष रह चुके हैं, जहां साल 2018 से 2024 तक कैलाश विजयवर्गीय IDCA के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। वहीं अब आकाश विजयवर्गीय को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जहां आकाश विजयवर्गीय को IDCA अध्यक्ष बनाया गया है। IDCA की बैठक में सदस्यों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जहां सभी ने सर्वसहमति से आकाश विजयवर्गीय को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुन लिया है.

विजयवर्गीय ने कही ये बात
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, सभी की इच्छा अनुसार आकाश विजयवर्गीय का नाम प्रस्तावित किया, जहां सभी ने सर्वानुमति से उनके नाम को स्वीकार कर लिया। मैं आईडीसीए के सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद देता हूं। आईडीसीए संस्था नहीं एक परिवार है। यहां पारिवारिक माहौल है। 10-12 साल से यहां एक ही बार चुनाव हुए, इसके बाद यहां कभी चुनाव नहीं हुए।
विजयवर्गीय का सफलतम कार्यकाल
खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में आईडीसीए यानि इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन लगातार क्रिकेट में इंदौर को आगे बढ़ाने के काम में जुटा है, जहां इस एसोसिएशन की कमान साल 2008 से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संभाल रहे हैं. यही कारण है की, इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित करते चला जा रहा है. साल 2008 से अब तक इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन ने कैलाश विजयवर्गीय ने प्रभावी नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है, जहां इस कार्यकाल में इंदौर के कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में स्थान बनाने के साथ-साथ क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया है.
ये भी पढ़े- जनता रूपी हनुमान सोठे लगाएगी...राम के अस्तित्व को नकारने वालों पर कैलाश विजयवर्गीय का निशाना












Click it and Unblock the Notifications