Independence Day: इंदौर में तिरंगा यात्रा लेकर निकली छात्राएं, आजादी का असली मतलब बताया

Independence Day: देशभर में आजादी का महापर्व यानि स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं इस दिन के कई खास मायने भी हैं।

इंदौर के संयोगितागंज स्थित शासकीय कन्या उ.मा विद्यालय में छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली, जहां छात्राओं ने स्वतंत्रता के साथ ही आजादी के महापर्व को लेकर वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत की है।

Indore

छात्राओं ने कही ये बात

छात्रा वैष्णवी भामोरे ने बताया की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हर घर तिरंगा झंडा लहराना है, पहले अंग्रेज हम पर अत्याचार करते थे। आजादी सभी को पसंद है। अंग्रेजों के अत्याचार से हम आजाद हुए हैं। इसी के चलते आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त मना रहे हैं। एक अन्य छात्रा ने बताया कि, पिछले कई दिनों से स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां डांस से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय पर्व को मनाना बहुत अच्छा लगता है।

लगातार जारी हैं कार्यक्रमों की श्रृंखला

देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जहां 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने मिल रहा है, जहां मध्य प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है, तो वहीं हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तिरंगा यात्राओं का दौर जारी है, जहां स्कूल-कॉलेज के अलावा अलग-अलग संस्थाएं भी तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रही हैं।

ये भी पढ़े- Independence Day: खातीपुरा और सराफा से हुआ आजादी का आगाज, स्वतंत्रता संग्राम में ऐसा है इंदौर का इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+