MP : दूसरी पत्नी बनी गले की फांस, पति ने पीछा छुड़ाने के लिए सांप से डसवाया
मंदसौर में एक पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए ना सिर्फ उसे सांप से डलवाया बल्कि जहर का इंजेक्शन भी दिया। लेकिन बावजूद इसके पत्नी बच गई, और फिर पति किन करतूतों का पर्दाफाश हुआ।

मध्यप्रदेश के मंदसौर से हैरान कर देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए ना सिर्फ उसे सांप से डलवाया बल्कि जहर का इंजेक्शन भी दिया। लेकिन बावजूद इसके पत्नी बच गई, और फिर पति किन करतूतों का पर्दाफाश हुआ। दरअसल, मंदसौर में एक व्यक्ति किसी मामले में जेल में बंद हुआ था, जहां उसके जेल में बंद होने के बाद उसकी पहली पत्नी भाग खड़ी हुई तो वहीं जेल से बाहर आने के बाद पति को इसकी जानकारी लगी। वहीं इसके बाद पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। वहीं कुछ दिनों के बाद पति के पास वापस पहली पत्नी का फोन आया, और फिर दोनों में प्यार शुरु हो गया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर एक अन्य व्यक्ति के साथ दूसरी पत्नी को मारने का प्लान बनाया।

कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम
जेल से छूटते ही आरोपी युवक ने दूसरी महिला से शादी कर ली, जिसके बाद वह दोनों साथ रहने लगे। लेकिन अचानक पहली पत्नी का फोन आया और दोनों में बातचीत शुरू हो गई, जिसके बाद एक बार फिर दोनों में प्यार पनप गया, जहां दोनों ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी को मारने का प्लान बनाया, जिसके तहत उन्होंने एक सपेरे से सांप लेकर दूसरी पत्नी को डसवा दिया। इतना ही नहीं जब सुबह आरोपी की दूसरी पत्नी को होश आया, तब एक बार फिर आरोपी और उसकी पहली पत्नी ने मिलकर ना सिर्फ दूसरी पत्नी को सांप से डसवाया बल्कि उसे जहर का इंजेक्शन भी दे दिया, जिसके चलते दूसरी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

कुछ इस तरह बची जान
हादसे का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि, जैसे ही उसे होश आया वैसे ही उसने अपनी पड़ोसन से अपने पिता को फोन लगाने की बात कही जिसके बाद पड़ोसन से दोस्ती अच्छी होने पर पड़ोसन ने पीड़ित महिला के पिता को फोन लगाया, जिसके बाद पीड़िता के पिता और भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। स्थिति गंभीर होने के बाद कारण लंबे वक्त तक पीड़िता को अस्पताल में भर्ती रखा गया, लेकिन बावजूद इसके पीड़िता की जान बच गई और पति की करतूत का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
इस पूरे घटनाक्रम के सामने आ जाने के बाद पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या की साजिश का केस दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि, आरोपी का दोस्त ही जहरीला सांप लेकर आया था, जिसके बाद आरोपी उसकी पत्नी और अन्य ने मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। वहीं फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
ये भी पढ़े- MP : पति ने घर से निकाला तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड को साथ ले गया बॉयफ्रेंड, फिर छोड़कर भागा












Click it and Unblock the Notifications