MP : पति ने घर से निकाला तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड को साथ ले गया बॉयफ्रेंड, फिर छोड़कर भागा

इंदौर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां इवेंट मैनेजर ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को पहले तो शादी का झांसा दिया, और फिर अकेला छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां इवेंट मैनेजर ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को पहले तो शादी का झांसा दिया, और फिर अकेला छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दरअसल, इंदौर की रहने वाली महिला ने इवेंट मैनेजर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने और दुष्कर्म जैसे मामलों की शिकायत पुलिस से की है, जिसमें महिला ने बताया कि, पहले तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, और फिर जब इस घटनाक्रम का पता महिला के पति को चला तो उसने महिला को घर से बेदखल कर दिया, जिसके बाद आरोपी महिला को लेकर उज्जैन गया, और वहां महिला को साथ रखने के बाद इंदौर लाकर छोड़ दिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी महिला का पड़ोसी है, जहां सामान्य बातचीत और जान पहचान के बीच दोनों कि दोस्ती प्यार में बदल गई, और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब इस बात की जानकारी महिला के पति को लगी तो उसने महिला को घर से निकाल दिया, जिसके बाद आरोपी महिला को अपने साथ उज्जैन लेकर गया, और यहां रखने के बाद इंदौर छोड़कर भाग गया।

पत्नी ने साथ रखने से मना किया तो छोड़कर भागा

पीड़ित महिला ने बताया कि, अक्टूबर में वह आरोपी के पास पहुंची थी, जहां उसने आरोपी को बताया कि, उसके कारण महिला का परिवार टूट गया है, जिसके बाद आरोपी महिला को साथ लेकर अपने घर चले गया, जहां आरोपी की पत्नी ने महिला को साथ रखने से यह मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी महिला को लेकर उज्जैन गया, और यहां 2 दिन तक रुकने के बाद जब आरोपी को पता चला कि मायके पक्ष के लोगों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है तो महिला ने पुलिस को अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। वहीं इसके बाद आरोपी लगातार महिला के साथ संबंध बनाता रहा, और 6 दिसंबर को वह महिला को इंदौर छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़े- Ujjain में कार पार्किंग को लेकर विवाद, बदमाशों ने BJP पार्षद को मारे चाकू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+