BJP का मिशन गुजरात सक्सेसफुल, MP के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

गुजरात विधानसभा चुनाव में लगे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक नखराली ढाणी में आयोजित की गई, जिसमें दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए.

indore

मध्य प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां जारी हैं, तो वहीं गुजरात में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। गुजरात विधानसभा चुनाव में लगे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक नखराली ढाणी में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गुजरात संगठन महामंत्री रत्नाकर भाई, प्रदेश महामंत्री भार्गव भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जीतू, श्याम महाजन, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर की उपस्थित में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी एवं प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती और आभार श्याम महाजन ने माना।

गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में हमारी ऐतिहासिक विजय हुई है, जिसमें मध्यप्रदेश के अनुभवी प्रवासी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विजय को कार्यकर्ताओं का परिश्रम की जीत बताया था, अब जिस प्रकार हमने गुजरात में बूथों पर इतिहास रचने का काम किया है, उसी तरह मध्यप्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर इतिहास रचने का काम करना है। गुजरात चुनाव प्रयोगशाला थी, हमने वहां बूथों को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयोग किए थे, उन्हीं अच्छे प्रयोगों को मध्यप्रदेश में भी उपयोग मे लिया जाएगा। गुजरात चुनाव में गए प्रवासी कार्यकर्ताओ की बूथ पर काम करते हुए स्किल डिवलप हुई है, उसका लाभ हमें मध्यप्रदेश में मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिए टिप्स

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, गुजरात एक प्रयोगशाला बनी है, जहाँ संगठन के बल पर चुनाव जीता जा सका है, कार्यकर्ताओं को गुजरात जाकर सीखना चाहिए, कि पन्ना समिति तक संगठन को सक्रिय कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि, गुजरात से जो लहर उठी है, वो 2023 मे मध्यप्रदेश से होकर 2024 में दिल्ली तक पहुंचेगी, गुजरात की तरह ही प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयरिंग के साथ कार्यकर्ता अबकी बार 200 पार का संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्रों में जाए।

ये भी पढ़े- Indore : प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी, CM Shivraj ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+