Khandwa दौरे पर गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री Dr. Narottam Mishra ने पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

indore

प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री Dr. Narottam Mishra ने पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर बनने से वहां 1 लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन आ रहे है। ओंकारेश्वर पास में होने से यहां भी दर्शनार्थियों की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा होगी। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा जिले में लगने वाले मेले तथा मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्यौहारों की जानकारी दी।

इन विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में 1 जनवरी, 2020 से 30 नवम्बर, 2022 तक की तुलनात्मक जानकारी तथा लघु अधिनियम की जानकारी जिसमें आयुध, आबकारी, जुआ सट्टा पर की गई कार्यवाही, सम्पत्ति संबंधी अपराधों तथा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निर्मित प्रशासनिक भवनों, उल्लेखनीय सफलताओं, सायबर सफलता, बच्चों के अपराध में पुलिस विभाग की सफलता तथा परिवार परामर्श केन्द्र के कार्य से गृह मंत्री को अवगत कराया गया। बैठक में उपस्थित जिले के सभी थाना प्रभारियों से गृह मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा परिचय लेकर कार्यो की जानकारी ली।

बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी

बैठक में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा ओंकारेश्वर में घाटों की सुरक्षा तथा संचालित हो रही नावों की जानकारी देते हुए बताया कि, एक रेस्क्यू बोट चलाई जा रही है। साथ ही गौताखोरों को भी तैनात किया गया है, जो नाव चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते है, उन पर निगाह रखी जाकर उनके लायसेंस निरस्त की कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने किए जा रहे कार्यो पर संतुष्टी जाहीर कर सभी को धन्यवाद दिया। बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, डी.आई.जी. इंदौर रेंज चन्द्रशेखर सोलंकी, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन बाई तनवे, सेवादास पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़े- MP : पतंगबाजी के मौसम में संभल कर चलाएं वाहन, युवक के गले फंसी चाइना डोर, हाथ कटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+