MP : पतंगबाजी के मौसम में संभल कर चलाएं वाहन, युवक के गले फंसी चाइना डोर, हाथ कटा

पतंगबाजी का मौसम पूरी तरह से बन चुका है। लेकिन पतंगबाजी में उपयोग होने वाली चाइना की डोर बेहद ही नुकसानदायक होती है, जहां यदि यह डोर किसी के गले या शरीर के किसी अंग में फंस जाए तो उस अंग को काट देती है।

indore

मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है, ऐसे में पतंगबाजी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत धार्मिक नगरी उज्जैन और अन्य जिलों में पतंगबाजी का मौसम पूरी तरह से बन चुका है। लेकिन पतंगबाजी में उपयोग होने वाली चाइना की डोर बेहद ही नुकसानदायक होती है, जहां यदि यह डोर किसी के गले या शरीर के किसी अंग में फंस जाए तो उस अंग को काट देती है। यही कारण है कि, अबकी बार प्रदेश के कई हिस्सों में पतंगबाजी के लिए उपयोग होने वाली चाइना की डोर को प्रतिबंधित करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। लेकिन बावजूद इसके अवैध तरीके से बिकने वाली चाइना डोर लोगों की जान पर बन आती है, जहां ऐसा ही एक मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निकलकर सामने आया है।

गला बचाने में कटा युवक का हाथ

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक्टिवा सवार युवक के गले में चाइना की डोर फंस गई, जहां युवक ने अपना गला बचाने के लिए जैसे ही अपना हाथ अड़ाया वैसे ही युवक का हाथ कट गया, जहां युवक के हाथ में 16 टांके आए हैं। वहीं अब युवक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। परिजनों ने बताया कि, युवक के गले में चाइना की डोर फंस जाने के बाद उसने अपना हाथ आगे किया, जहां हाथ कट जाने से उसके कपड़े एक खून से सन गए, जिसके बाद परिजन तत्काल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

चाइना की डोर से नुकसान पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी लगातार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं चाइना के मांझे से पतंग उड़ाने के चलते हर साल लगभग 500 से ज्यादा पक्षी भी जख्मी हो जाते हैं। वहीं पतंगबाजी का मौसम आने पर प्रशासन हमेशा से ही चाइना डोर पर प्रतिबंध की बात करता है, लेकिन बावजूद इसके अवैध तरीके से चाइना डोर बिकने के कारण लगातार इसका उपयोग पतंगबाजी में किया जाता है, जिसका सीधा असर वाहन चालकों और पक्षियों पर पड़ता है, जहां लगातार इस तरह के मामले सामने आते हैं।

ये भी पढ़े- अजब प्रेम की गजब कहानी, धूमधाम से हुई बछिया और बछड़े की शादी, हजारों लोग बने साक्षी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+