Heritage Train: पटरी पर दौड़ी हेरिटेज ट्रेन, सांसद के साथ पर्यटकों ने लिया रोमांचक सफर का मजा
Heritage Train: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास पातालपानी की वादियों में एक बार फिर हेरिटेज ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगी है, जहां शनिवार को सांसद शंकर लालवानी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर पातालपानी से काला कुंड के लिए रवाना किया। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने ट्रेन में सफर किया। वहीं उनके साथ कई पर्यटक ट्रेन में नजर आ रहे थे।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 20 जुलाई, 2024 से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी।

वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा वापसी में ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड - पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।
इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा ।
ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 19 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पातालपानी में अब जल्द ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।
ये भी पढ़े- Heritage Train On Track: हेरिटेज ट्रेन से रोमांचक सफर शुरू, कब-कैसे और कहां होगी टिकट बुक, जानिए












Click it and Unblock the Notifications