MP news: भारी बारिश से तरबतर मालवा-निमाड़, उफान पर नदी-नाले, इन जिलों में बिगड़े हालात

मध्य प्रदेश में इन दोनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में भी पिछले कुछ घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बिगड़ते नजर आ रहे हैं, जहां नर्मदा नदी उफान पर नजर आ रही है, तो वहीं निचले इलाके जलमग्न होने की कगार पर है।

मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार और झाबुआ में पिछले कुछ घंटे से लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। वहीं इंदौर, धार और उज्जैन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Indore

लगातार हो रही भारी बारिश

मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन और झाबुआ जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब निचले इलाके जलमग्न होने लगे हैं, तो वहीं नदी नाले भी उफान पर नजर आ रहे हैं। ओंकारेश्वर में देर रात बांध के 22 गेट खोले गए, तो वहीं इंदौर में यशवंत सागर के भी 2 गेट खोले जाने की सूचना है। सभी स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मैदान में डटे नजर आ रहे हैं।

बारिश से बिगड़ने लगे हालात

मालवा-निमाड़ अंचल में लगातार हो रही बारिश के चलते रेल यातायात भी प्रभावित होता नजर आ रहा है, तो वहीं भारी बारिश से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। उज्जैन में शिप्रा नदी तूफान पर आ गई है, तो वहीं घाट पर स्थित सभी मंदिर जलमग्न हो गए हैं। बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम ने मालवा-निमाड़ अंचल को तरबतर कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जल्द ही सभी जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हो जाएगा। वहीं आने वाली दो-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित, अलर्ट जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+