CM मोहन यादव को मिला जैन संत का आशीर्वाद, 'हेल्थ ऑफ इंदौर' ने रचा इतिहास
मध्यप्रदेश के इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बनने के बाद स्वास्थ्य में नंबर वन बनने की तैयारी कर रही है। इसी के अंतर्गत शहर में 'हेल्थ ऑफ इंदौर' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है, तो वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुखिया सीएम डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे थे, जहां सीएम मोहन यादव ने इस अभियान की जमकर सराहना की, तो वहीं उन्होंने जैन संत प्रमाण सागर महाराज का आशीर्वाद भी लिया।

हेल्थ ऑफ इंदौर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव के साथ सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, बीजेपी नेता दीपक टीनू जैन समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अभियान की सराहना करते हुए सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने इस अभियान को स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी बताया है।
हेल्थ ऑफ इंदौर के इस कार्यक्रम में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जैन संत प्रमाण सागर महाराज का आशीर्वाद लिया, जहां सीएम डॉक्टर मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए प्रमाण सागर महाराज ने उनकी जमकर सराहना की है।
सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, भारतीय संस्कृति में ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं ने हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का पाठ सिखाया है। ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं के बताये मार्गों और सिद्धांतों पर चलकर हम स्वस्थ जीवनशैली प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस युग में आहार, विहार और संयमित दिनचर्या रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यहां सांसद सेवा संकल्प अभियान हेल्थ ऑफ इंदौर और दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बनने के बाद स्वास्थ्य में नंबर वन बनने की तैयारी कर रही है। इसी के अंतर्गत शहर में 'हेल्थ ऑफ इंदौर' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: दुबई से इंदौर आकर इलाज करवा रहे मरीज, बोन मैरो ट्रांसप्लांट में सरकारी अस्पताल ने रचा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications