Indore News: मंत्री तुलसी सिलावट की गौ-सेवा, गोवर्धन पूजन पर आदर्श गौशाला बनाने का संकल्प लिया

इंदौर जिले में अपार उत्साह और पूर्ण आस्था के साथ गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
प्रकृति और गौवंश के सम्मान का उत्सव गोवर्धन पूजा है। इसके माध्यम से हम गौवंश के महत्व को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा सकते है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार गोवर्धन पूजा के आयोजन से समाज में एक व्यापक स्तर पर गौ संरक्षण और गौशालाओं के संवर्धन के क्षेत्र में बड़ी पहल हुई है। पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के आयोजन से विशेष संदेश पहुंचा है। इससे गौ संरक्षण और उसके महत्व के प्रति आमजन का जुड़ाव बढे़गा। व्यापक स्तर पर गोवर्धन पूजा के आयोजनों से हमारी पुरातन परम्परा एक बार पुन: पुनर्जीवित हो उठी है। गौ सेवा के लिए यह प्रयास एक मिल का पत्थर सिद्ध होगा। यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चित्तौड़ा स्थित श्रीमद् भागवत गौशाला में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में कही।

Indore

उन्होंने कहा कि, गोवर्धन पूजा का अपना एक विशेष महत्व है। यह प्रकृति और गौवंश के प्रति हमारे सम्मान को प्रतिपादित करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि, चित्तौड़ा स्थित श्रीमद् भागवत गौशाला को आदर्श गौशाला बनाया जाएगा। इस गौशाला को गौ तीर्थ बनाने के विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की है कि मुख्य मार्ग से चितौड़ा स्थित गौशाला तक पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। यहां नर्मदा जल लाने और गौशाला को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कन्या पूजन, गौ पूजन किया। चितौड़ा स्थित श्रीमद् भागवत गौशाला में भगवान श्री कृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाये मनमोहक रंगोली बनाई गई थी जो विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। जल संसाधन मंत्री सिलावट हातोद के कांकरिया बोर्डिया विद्याधाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गोवर्धन पूजन कर गौशाला में गायों का पूजन किया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि स्वयं खिलाया।

कार्यक्रम में पंडित जोशी ने गौशाला संचालन से अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. शशांक जुमड़े ने गौ वर्धन पूजा के आयोजन की रूपरेखा एवं गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में आज गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम अपार उत्साह और पूर्ण आस्था के साथ मनाए गए। जिले की 52 गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित हुए।

ये भी पढ़े- 'कोई दिवाली मनाने से रोके, ऐसा हो नहीं सकता...', इंदौर उपद्रव पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+