पति से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड को लिव इन में रखकर दिया धोखा, मौत के बाद पुलिस ने की FIR

खंडवा में पुलिस ने मृत महिला के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला ने दिसंबर 2022 में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

indore

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, खंडवा में पुलिस ने मृत महिला के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला ने दिसंबर 2022 में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जानकारी के मुताबिक पहले पति से तलाक के बाद महिला को युवक से प्रेम हो गया था, जिसके बाद महिला युवक के साथ रहने लगी थी। आरोपी युवक ने महिला से निकाह कर एक बेटी और दो बेटों की जिम्मेदारी भी लेने का वादा किया था। साथ ही युवक ने महिला से लगभग डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए थे, और बाद में निकाह करने से मना कर दिया था।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दिसंबर 2022 में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया महिला ने 31 दिसंबर किरात अपने घर में फांसी लगाई थी महिला के एक बेटी और दो बेटे हैं बताया जाता है कि महिला ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था जिसके बाद वह बच्चों के साथ अकेली रह रही थी वह इसके बाद महिला की मुलाकात आरोपी युवक से हुई जिसके बाद युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसा कर उसे धोखा दे दिया। महिला ने आरोपी को डेढ़ लाख की पूंजी और सोने-चांदी भी दे दिए थे, जिसके बाद आरोपी युवक ने निकाह करने से इंकार कर दिया था।

इस कारण महिला ने लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक समय बीतने के साथ ही आरोपी युवक ने घर आना जाना बंद कर दिया था, इसके साथ ही वह महिला का फोन भी नहीं उठाता था। महिला युवक से मिलना चाहती थी, और उससे अपने पैसे और सोने-चांदी के जेवरात लेना चाहती थी, लेकिन महिला का आरोपी युवक से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पाया। बताया जाता है कि, इसी से निराश होकर महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की और परिजनों के बयान लिए तो आरोपी युवक द्वारा प्रताड़ित करने के बाद सामने आई। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच को आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़े- Indore में IND vs NZ क्रिकेट मैच, टिकट की कालाबाजारी पर पुलिस की पैनी नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+