Indore News: इंदौर की वायरल लड़की अब मुश्किल में, माफी मांगने पर भी शांत नहीं हुआ लोगों का गुस्सा
Indore Viral Girl: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अर्धनग्न वीडियो डालकर बवाल खड़ा कर दिया है। ब्रा पहनकर घूमने वाली लड़की ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन अब वह कानूनी मुश्किलों में घिर गई है।
बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों और महिला संगठनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। उस पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। तुकोगंज थाना पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।

इंदौर की एक मशहूर चाट-चौपाटी पर एक युवती के छोटे कपड़ों में घूमने से मचे बवाल के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज किया है।
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के जानकारी मुताबिक 56 दुकान चाट-चौपाटी पर हाल ही में कम कपड़ों में घूमती नजर आई युवती पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की कुछ स्थानीय संस्थाओं के साथ ही अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने युवती के इस कृत्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
यादव के मुताबिक, हमने इन संगठनों के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर युवती के छोटे कपड़ों में घूमने से अश्लीलता फैली जिससे उनके मन में क्षोभ उत्पन्न हुआ।
युवती शहर की 56 दुकान के साथ ही मेघदूत चाट-चौपाटी पर भी कम कपड़ों में घूमती नजर आई थी। उसने इसके वीडियो 'पब्लिक रिएक्शन' के शीर्षक से खुद सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
वीडियो वायरल होने पर बजरंग दल और अन्य संगठनों के नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। विवाद बढ़ने पर लड़की ने माफी मांगते हुए ये वीडियो अपने सोशल मीडिया खातों से हटा लिए थे। हिंदी बोलने वाली भारतवंशी लड़की ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वह संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications