MP : लिफ्ट लेकर लड़कों को सुनसान जगह ले जाती थी शातिर लड़की, और फिर करती थी ये काम

इंदौर, 10 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम देने का सिलसिला जारी है जहां एक बार फिर एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है जिसमें सभी को हैरान कर दिया दरअसल, यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर पर रात होते ही एक महिला अकेले खड़ी हो जाती है, और जैसे ही कोई अकेला वाहन चालक युवक या व्यक्ति निकलता है उसे लिफ्ट के लिए रोकती है, जिसके बाद सुनसान इलाके पर ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम देती है।

ऐसे अपने जाल में फंसाती है महिला

ऐसे अपने जाल में फंसाती है महिला

आमतौर पर अकेले सुनसान इलाके में खड़ी महिला को देखकर कोई भी व्यक्ति आसानी से लिफ्ट देता है, और जैसे ही व्यक्ति महिला को लिफ्ट देता है, उसके बाद सुनसान इलाके में गाड़ी पहुंचते ही महिला, युवक को अकेले और सुनसान इलाके में रोककर झूठे आरोप में फंसा देने की बात पर लूटपाट की घटना को अंजाम देती है। इस दौरान व्यक्ति विरोध करता है तो चाकू की नोक पर महिला लूट की वारदात को अंजाम दे देती है। वहीं किसी भी व्यक्ति को जब महिला रोककर लिफ्ट लेती है, तो डियर कह कर संबोधित करती है, जिसके कारण कोई भी वाहन चालक उसे हाई प्रोफाइल महिला समझकर उसकी बातों में आ जाता है और आसानी से लिफ्ट दे देता है।

लगातार बढ़ रहा था वारदात का सिलसिला

लगातार बढ़ रहा था वारदात का सिलसिला

शातिर लड़की की ओर से वारदात करने का सिलसिला लगातार बढ़ता चला जा रहा था, जिसके बाद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए इस घटनाक्रम का पर्दाफाश करने के लिए वीडियो बना लिया, जहां अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने भी शातिर महिला को पकड़ने का खास प्लान तैयार किया। उधर, अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर नजर आ रही है, तो वहीं रहवासी भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

रात्रि गश्त बढ़ाएगी पुलिस

रात्रि गश्त बढ़ाएगी पुलिस

शातिर महिला के द्वारा लगातार की जा रही वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो चुकी है, जहां पुलिस महिला को गिरफ्तार करने का खास प्लान तैयार कर रही है, तो वहीं क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। उधर, रहवासियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद अब पुलिस शातिर महिला की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+