Indore News: बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से कूदी महिला, पिता बोले- कोई ब्लैकमेल करता था

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुसाइड का मामला सामने आया है, जिसमें कनाडिया थाना क्षेत्र की एक बिल्डिंग से युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी अचानक किसी बात पर विवाद होने के चलते वह बिल्डिंग से कूद गई, जहां तीसरे माले से कूदने पर युवती के सिर में चोट आई, और युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया।

युवती के सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अब युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी।

Indore

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवती के बिल्डिंग के तीसरे माले से छलांग लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौका पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती का मोबाइल भी बरामद किया गया है, जहां मोबाइल की जांच की जा रही है। संभवत: मोबाइल की जांच के बाद युवती की मौत का कारण सामने आ जाएगा। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि, कोई युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके चलते युवती ने इस तरह का कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी, जहां घटना के वक्त वह बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर किसी से फोन पर बात कर रही थी। छलांग लगते ही वह रेलिंग पर गिर गई, जिसके चलते उसके सर में गहरी चोट आ गई। इधर, युवती के पिता ने बताया की, युवती का 2 साल पहले तलाक हो चुका था, जिसके बाद युवती पिता के साथ ही रहती थी। युवती ऑफिस जल्दी पहुंच गई थी। वहीं उसे टॉप फ्लोर पर किसी ने बात करते हुए नहीं देखा। इधर, युवती के सुसाइड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े- Indore News: ट्रक ने मारी एक्टिवा को टक्कर, डॉक्टर ने मौके पर दम तोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+