Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: MP में लहसुन के दाम 37 हजार रूपए क्विटंल, खेतों से चोरी रोकने के लिए किसानों का पहरा

MP में लहसुन के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत आसपास के शहरों में लहसुन 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 37 हजार रूपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। लगातार बढ़ते लहसुन के दामों ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है, जहां खेतों से अब लहसुन चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं।

इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के पालमपुर में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि, लगातार बढ़ते लहसुन के दामों के बाद अब लहसुन की चोरी का सिलसिला बढ़ गया है। यही कारण है कि, किसानों को दिन और रात दोनों समय खेतों में निगरानी करनी पड़ रही है।

Indore

जानकारी के मुताबिक लहसुन के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां वर्तमान में लहसुन के दाम 32000 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 37000 प्रति क्विंटल तक है। लगातार बढ़ते लहसुन के दामों से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है, तो वहीं किसान भी परेशान नजर आ रहे हैं। देपालपुर के रहने वाले किसान बताते हैं कि, गांव में लहसुन की चोरी ज्यादा बढ़ गई है, जहां लहसुन चुराने के लिए खेतों में चोर सक्रिय हैं। चोरों से किसान अपनी फसल बचाने के लिए दिन और रात दोनों समय खेतों में निगरानी कर रहे हैं।

किसान बताते हैं की, मौसम की मार के बावजूद भी लहसुन की फसल के दाम अच्छे हैं, जहां लगातार यह दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। इसी के चलते लहसुन की घटनाएं बढ़ रही है, जहां लहसुन बड़ी मात्रा में खेतों से चोरी की जा रही है, किसान इस चोरी को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो रहे। यही कारण है कि, किसान अब पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इधर, लहसुन के लगातार बढ़ते दामों से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है, जहां लोगों की भोजन थाली से अब लहसुन गायब हो रहा है। बहरहाल, अब लहसुन के दाम कब तक कम होते हैं, ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: मुगलों ने तोड़े 1 हजार से ज्यादा मंदिर...ज्ञानवापी मामले पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+