इंदौर लगाएगा स्वच्छता का छक्का, हर एक पंडाल में गरबा खेलकर खुशी मनाएंगे इंदौरी

इंदौर, 30 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नवरात्रि महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु गरबा पंडालों में गरबा के माता की आराधना कर रहे हैं, तो वहीं अब जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम भी आने हैं, जिसमें एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के स्वच्छता में नंबर वन पर आने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं यदि एक बार फिर इंदौर स्वच्छता में नंबर वन हो जाता है तो इंदौर स्वच्छता का छक्का लगाएगा, जहां इससे पहले लगातार पांच बार शहर स्वच्छता में नंबर वन पर आ चुका है। वहीं इंदौर के नंबर वन बनने पर शहर भर में स्वच्छता के गीत पर गरबा आयोजित किया जाएगा, जहां शहर के हर एक पंडाल में स्वच्छता गान पर गरबा की तैयारी भी कर ली गई है।

गरबा पंडालों में होगा सफाई मित्रों का सम्मान

गरबा पंडालों में होगा सफाई मित्रों का सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयोजित होने वाला कार्यक्रम आगामी 2 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में होने की संभावना जताई जा रही है, जहां स्वच्छता में एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजी मारने पर शहर वासियों ने खुशी मनाने की तैयारी कर ली है, जहां अबकी बार अलग अंदाज में शहरवासी स्वच्छता में शहर के नंबर वन बनने का उत्साह मनाते हुए, शहर के हर एक गरबा पंडाल में स्वच्छता गान पर गरबा करेंगे, तो साथ ही स्वच्छता में शहर को नंबर वन बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर वन आया है. वहीं अब इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है. यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है।

स्वच्छता में हासिल किया बड़ा मुकाम

स्वच्छता में हासिल किया बड़ा मुकाम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब देश का सबसे स्वच्छ शहर है, जहां इंदौर ने इससे पहले भी लगातार पांच बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का खिताब हासिल कर मध्यप्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया है, तो वहीं अबकी बार एक बार फिर इंदौर के स्वच्छता का छक्का लगाने की संभावना जताई जा रही है, जहां स्वच्छता का छक्का लगाने पर इंदौर वासी अलग तरह से जीत की खुशी मनाएंगे। इंदौर शहर लगातार स्वच्छता में नंबर बनाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास करता है। शहर के इन्हीं प्रयासों में शहर वासियों का बड़ा योगदान रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+