Indore को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम का ‘गैंग्स ऑफ प्लास्टिक हिस्ट’ अभियान
इंदौर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के साथ ही शहर को ‘'सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त'' बनाने के उददेश्य से निगम द्वारा नंदलालपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में ‘'गैंग्स ऑफ प्लास्टिक हिस्ट'' अभियान का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये नगर निगम ने अनूठी पहल शुरू की है, जिसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए अभियान का शु़भारंभ किया गया है। इंदौर शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के साथ ही शहर को ''सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त'' बनाने के उददेश्य से निगम द्वारा नंदलालपुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में ''गैंग्स ऑफ प्लास्टिक हिस्ट'' अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा पार्षद रूपाली पेढारकर, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा एवं स्वच्छ इंदौर की ब्रॉंड एम्बेसडर आरजे विनी की उपस्थिति में किया गया। यह अभियान संपूर्ण इंदौर शहर में चलाया जाएगा और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जनता को जागरूक करते हुए इनके विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
सफाई में नंबर वन है शहर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
इंदौर इसलिए नंबर वन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।
ये भी पढ़े- Ujjain में आयोजित होगा सुजलाम सम्मेलन, संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications