Indore news: स्वच्छ शहर में गणेश उत्सव की तैयारी, मूर्ति निर्माताओं से POP का उपयोग ना करने की अपील

निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी गणेश उत्सव त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए होने वाले आयोजनों में जीरो वेस्ट आयोजन हो इस संबंध में समीक्षा बैठक सिटी बस ऑफिस में ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआय, एनजीओ. के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थें।

आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान आगामी गणेश उत्सव त्यौहार के अवसर पर शहर में लगने वाले विभिन्न पाण्डालों एवं आयोजन स्थलों को जीरो वेस्ट आयोजन स्थल बनाये जाने के लिए आयोजको तथा नागरिकों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Indore

निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

निगम आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए की आयोजन स्थलों पर प्लास्टिक, डिस्पोजल, केरीबेग का उपयोग न हो तथा रिसाईकल सामग्री का उपयोग किया जावें। इसके लिए आयोजकों और नागरिकों समझााईश देने के लिए भी कहा गया। आयोेजन स्थल पर लगने वाले फ्लेक्स के स्थान पर कपडे का उपयोग करे जिससे की जीरो वेस्ट ब्राण्डिंग हो सकें। आयोजन स्थल पर जीरो वेस्ट आयोजनोे के लिए प्रोटोकाल व एस.ओ.पी. का निर्धारण करके उसकों शहरहित में पालन करने के लिए आयोजकों को समझाईश दी जावें व प्रोत्साहित किया जावें। पाण्डाल के आसपास पर्याप्त रुप से डस्टबिन की व्यवस्था रखे, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाईट, आवागमन के रोड, आदि के लिए भी निर्देश दिये गये। आगामी समय में स्मार्टसिटी समारोह के दौरान शहर में देश के विभिन्न प्रदेश प्रमुख लोग पधारेंगे इसलिए शहर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जावें। पाण्डालो के पास निर्माल्य कुण्ड रखे जावें जिससे की पूजन सामग्री निर्माल्य कुण्ड में एकत्रित की जा सकें तथा निगम द्वारा उसे उचित स्थान पर निपटान किया जा सकें।

प्रतिमा बनाने को लेकर दिए निर्देश

निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 अन्तर्गत पर्यावरण की दृष्टि से पी.ओ.पी. का इस्तेमाल कर प्रतिमाएं नहीं बनाने के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। इसलिये मूर्ति निर्माणकर्ताओं से मूर्ति निर्माण के दौरान पी.ओ.पी का इस्तेमाल नहीं करने के लिए अपील की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

ये भी पढ़े- Indore में CM योगी आदित्यनाथ, कुछ ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जानें से बचें इंदौरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+