Indore News: इंदौर के आश्रम में मरने वाले बच्चों की संख्या 5 हुई, कई गंभीर, SDM पर एक्शन
इंदौर के पंचकुइयां स्थित युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र में हुई घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कलेक्टर आशीष सिंह संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ युगपुरूष धाम और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिये। कलेक्टर आशीष सिंह दोपहर पश्चात भी पुन: युगपुरूष धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विस्तार से निरीक्षण किया और घटना के संबंध में वस्तु स्थिति तथा अन्य जानकारियां प्राप्त की है।

कलेक्टर आशीष सिंह घटना की जानकारी मिलते ही स्वयं तो घटना स्थल पहुंचे ही, बाद में तुरंत अपर कलेक्टर राजेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों का दल भी प्रारंभिक जाँच के लिए युगपुरूष धाम भेजा। दल ने निरीक्षण कर वस्तु स्थिति देखी। दल ने खाद्य सामग्री के सेम्पल भी जाँच हेतु लिये है। कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि बीमार बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करें।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि, युगपुरूष धाम के कुल 20 बच्चों को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विगत दो दिनों में चार बच्चों की मृत्यु हुई है। कलेक्टर ने एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर युगपुरुष धाम के प्रत्येक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी प्रारंभ करा दिया है।
जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि बच्चों के बीमार पड़ने की घटना की विस्तृत एवं गहनता के साथ जाँच की जाये। उन्होंने संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. संध्या व्यास, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की अधीक्षक एवं शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्षक डाँ. प्रीति मालपानी तथा वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉं. श्रीलेखा जोशी को शामिल किया गया है।
कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया
कलेक्टर आशीष सिंह ने मल्हारगंज क्षेत्र के एसडीएम ओमनारायण सिंह बडकुल को एसडीएम पद से हटाते हुए उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय में अटैच किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: प्रेमिका के साथ रहने गया पति, पड़ोसी की शर्मनाक हरकत से परेशान महिला ने जान दी
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications