Indore में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिलावट खोरों पर कसा जाएगा शिकंजा
इंदौर में एक बार फिर खाद्य विभाग का एक्शन देखने मिला, जहां मिलावट खोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने एक्शन लिया है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा रसोई रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सोया सॉस, तुअर दाल, मेज स्टार्च पाउडर, आटा के कुल 4 नमूने लिए गए। बैंक कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर एवं दही के कुल 2 नमूने लिए गए। अन्नपूर्णा रोड स्थित डेरी का निरीक्षण कर दही एवं घी के 02 नमूने लिए गए है। सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 यू के अंतर्गत जांच हेतु खाद्य विश्लेषक भोपाल को भेजा गया है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लैब से की गई की जांच
दल के साथ मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की सहायता से कुल 25 खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई, जिनकी जांच रिपोर्ट मौके पर जारी की गई। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ उपस्थित तकनीकी स्टाफ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण द्वारा खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थों के प्रारंभिक परीक्षण के आसान तरीकों से प्रशिक्षित किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, साथ ही परिसर की साफ-सफाई, परिसर में कार्यरत कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड रखने आदि के विषय में निर्देशित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
लगातार जारी है कार्रवाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खाद्य विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां एक बार फिर खाद विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों पर छापामार कार्रवाई की है। जहां कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा रसोई रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सोया सॉस, तुअर दाल, मेज स्टार्च पाउडर, आटा के कुल 4 नमूने लिए गए। दल के साथ मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की सहायता से कुल 25 खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई, जिनकी जांच रिपोर्ट मौके पर जारी की गई।
ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore में नगर निगम और पंचायत चुनाव ने बदली सियासत की हवा












Click it and Unblock the Notifications