Khargone में Holi से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, जांच के लिए कलेक्ट किए सैंपल

खरगोन जिले में खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर मिठाई और नमकीन के नमूने जांच के लिए। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग होटलों पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए।

indore

होली का पर्व नजदीक है, और ऐसे में रंगो के त्यौहार पर मिठाई और नमकीन की डिमांड भी बढ़ जाती है, जिसे लेकर अब खाद्य विभाग भी अलर्ट नजर आ रहा है, जहां खरगोन जिले में खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर मिठाई और नमकीन के नमूने जांच के लिए। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग होटलों पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए तो वहीं होटल कारोबारियों को किसी भी तरह की मिलावट ना करने का अल्टीमेटम दिया। उधर, खाद्य विभाग की कार्रवाई से बाजार में व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला को भेंजे गये है। जाँच उपरांत यदि नमूने अमानक पाए जाते है तो वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा एवं अभिहित अधिकारी ओमनाराण सिंह के निर्देशानुसार होली पर्व पर भंगोरिया हाट पर विशेष अभियान के तहत बुधवार को खाद्य विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने बताया कि, निरीक्षण के दौरान 12 होटल व खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इनमें होटल से जलेबी बेसन एवं सेंव के नमूने, होटल से सेंव एवं गुड सेंव का नमूना, गाटिया सेव का नमूना लिया गया। वहीं होटल से सेव, नमकीन का नमूना, जलेबी एवं चना नमकीन, हरकंगन एवं मिठी सेंव के नमूने, सेंव एवं पपडी नमकीन के नमूने, मूंगदाल का नमूना लिया गया है।

जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला को भेंजे गये है। जाँच उपरांत यदि नमूने अमानक पाए जो है तो संबंधित विक्रेता के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 एवं विनियम 2011 के तहत वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आवास्या ने बताया कि, खाद्य प्रतिष्ठानों जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर. सोलकी एवं नरसिह सोंलकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- Kadaknath की देश से लेकर विदेश तक डिमांड, सेहत के लिए कितना है फायदेमंद, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+