Indore News: दीपावली पर मिलावटी मावे का खेल, इन दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार तथा अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में इंदौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के सघन जाँच की कार्रवाई लगातार जारी है। की जा रही है।
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा जप्त किया गया। बताया गया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस से ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय हेतु इंदौर लाया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जाँच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी) रखा हुआ है। प्रारंभिक जाँच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए तथा लगभग 1000 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को जब्त किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जायेगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशाशन की कार्रवाई
उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार खाचरौद सुभाष सुनहरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी के संयुक्त दल ने त्योहारों को दृष्टिगत तहसील खाचरौद में मावा निर्माता व डेरियों का निरीक्षण कर मावा, घी, पनीर, कुल्फी के कुल 07 नमूने जाँच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजें। निरीक्षण के दौरान सौरभ दूध भंडार, सीतलामाता मार्ग से घी का 01 नमूना, कुल्फी का 01, मावा के 02 नमूने लिए। इसी क्रम में श्री कृष्ण दूध सप्लायर, भगतसिंह मार्ग से मावा के 01, पनीर के 01, घी के 01 नमूने लिए तथा उक्त प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग करने पर प्रकरण भी बनाए।
ये भी पढ़े- Indore News: बीच सड़क पर महिलाओं की लड़ाई, जमकर की एक-दूसरे की पिटाई, Video












Click it and Unblock the Notifications