Indore News: घर आया घी नकली तो नहीं?, खाद्य विभाग ने किया मिलावट का पर्दाफाश

इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जाँच की जा रही है, एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

अपर कलेक्टर गौरव बेनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मल्हारगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छोगालाल श्याम ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया। सूचना मिली थी कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है।

Indore

मौके पर सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों को भी आहूत किया गया। जिन्होंने सांची घी के 1 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम पैक के नकली होने की पुष्टि की। उक्त प्रतिष्ठान से साँची घी एवं मेवाड़ घी के कुल पांच नमूने लिए गए एवं 1015 किलोग्राम घी को जब्त किया गया। सांची दुग्ध संघ द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध FIR भी कराई जा रही है।

मल्हारगंज क्षेत्र से ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा दो अन्य प्रतिष्ठानों से कुल 06 नमूने घी के लिए गए हैं। जांच हेतु लिए गए कुल 11 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि, यह कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का इंदौर जिले में प्रभावी रूप से पालन कराया जा रहा है। जिले में गत जनवरी से अभी तक 130 दायर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इन प्रकरणों में एक करोड़ 14 लाख रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया इसमें से 80 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया जा चुका है। अर्थदण्ड जमा नहीं करने पर 12 संस्थानों के लायसेंस/ पंजीयन निलंबित किए गये। इस अवधि में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा लायसेंस एवं पंजीयन से एक करोड़ 48 लाख 31 हजार रुपये का राजस्व हासिल किया गया है।

कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी सहित समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का इंदौर जिले में कड़ाई से पालन कराने के निर्देश कलेक्टर आशीष सिंह ने दिये।

उन्होंने कहा कि, उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सही माप से खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। इसके लिए लगातार मुहिम चलाकर खाद्य सामग्री विक्रेताओं के यहां जाँच की जाये और खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर उनकी जाँच कराई जाये। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा मुहिम चलाकर दो हजार 300 से अधिक नमूने खाद्य सामग्रियों के लिये गए। अमानक पाये जाने पर मौके पर ही लगभग 75 लाख रुपये मूल्य की 71 हजार 534 किलो खाद्य सामग्री जप्त की गई। नागरिकों से शिकायत प्राप्त करने के लिए 311 एप पर भी व्यवस्था की गई है। इस एप पर अभी तक 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार मुहिम चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन की गैंग, खुबसूरती का जाल बिछाकर दूल्हों को लूटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+